Harshil Valley Travel Guide: उत्तराखंड की छिपी हुई खूबसूरत घाटी, कैसे जाएं, घूमने की जगहें, होटल, बजट और सही समय
उत्तराखंड की एक ऐसी जगह जो अभी भी मसूरी, नैनीताल या ऋषिकेश जितनी भीड़भाड़ वाली नहीं है। यही वजह है कि यहाँ आने वाले यात्रियों को प्रकृति को करीब से महसूस करने का असली मौका मिलता है। में बात कर रहा हूँ हर्षिल वैली की जो उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में समुद्र तल से लगभग 8,600 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। आपको बता दे की भागीरथी नदी इस घाटी के बीच से बहती है, जिसकी वजह से यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य और भी आकर्षक हो जाता है। यह खूबसूरत घाटी गंगोत्री धाम जाने वाले मार्ग पर पड़ती है। इसलिए उत्तरकाशी से इसकी दूरी लगभग 72 किलोमीटर और गंगोत्री से करीब 25 किलोमीटर है। चारधाम यात्रा कैसे करें? 2026 का पूरा ट्रैवल गाइड, बजट और यात्रा टिप्स अगर आप उत्तराखंड की भीड़-भाड़ वाली जगहों से हटकर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहाँ सिर्फ पहाड़, देवदार के जंगल, बर्फ से ढकी चोटियाँ, बहती भागीरथी नदी और चारों तरफ सुकून ही सुकून हो, तो हर्षिल वैली आपके लिए किसी सपने से कम नहीं है। सुबह की ठंडी हवा, दूर-दूर तक फैले सेब के बाग, पक्षियों की आवाज़ और नदी का संगीत यह सब मिलकर ऐसा एहसास देते...